Monsoon Update: केरल में मॉनसून ने दी दस्तक, दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में कब होगी बारिश?

Monsoon Latest Update: मॉनसून (Monsoon) से केरल (Kerala) में दस्तक दे दी है. मॉनसून का इंतजार अब खत्म हो गया है. आने वाले दो दिनों में ही मॉनसून का असर आपको दक्षिण भारत (South India) के राज्यों में दिखने लगेगा. जान लें कि मॉनसून करीब 1 हफ्ते देरी आया है. इसे 1 जून तक केरल में आ जाना चाहिए था. हर साल अमूमन ऐसा ही होता है. इस बार ये 7 दिन लेट है. मौसम विभाग (IMD) ने भी मॉनसून के 4 जून तक आने का पूर्वानुमान जताया था, लेकिन यह उससे भी लेट हो गया. मौसम विभाग का मानना है कि चक्रवात बिपरजॉय की वजह से मॉनसून के आने में देरी हुई है. आने वाले दो दिनों में मॉनसून की बारिश दक्षिणी राज्यों में देखने को मिलेगी. आइए जानते हैं कि मॉनसून उत्तर भारत में कब पहुंचेगा?


लाइव टीवी

Source link

Leave a Comment